फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में तलाशी के दौरान बंदी से मोबाइल व सिम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में तलाशी के दौरान पुलिस ने बंदी के जूते में छिपाया गया मोबाइल और सिम बरामद की है। पुलिस ने मामले की सूचना कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लूट का षड्यंत्र रचने के मामले में जिला कारागार में बंद है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पता लगाएगी कि वह मोबाइल उसके पास कहां से पहुंचा।
विज्ञापन

जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर शाम जेल गार्द ने बैरक नंबर 4ए व 4बी की तलाशी ली थी। जिसमें तलाशी के दौरान बंदी विजय के जूते से मोबाइल फोन व बैटरी मिले। साथ ही दांतों से चबाया गया मोबाइल का सिम भी बरामद किया गया। मोबाइल मिलने पर आरोपी बंदी से पूछताछ की तो उसने मोबाइल को अपना बताया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची सिटी थाना की कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल सिम के बारे में भी पता लगाएगी। उसे दांतों से चबाकर खराब किया गया है।
लूट का षड्यंत्र रचते हुए गिरफ्तार हुआ था आरोपी
गांव कथूरा निवासी विजय को एसटीएफ ने अक्तूबर, 2018 में साथियों के साथ लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार किया था। आरोपी गन्नौर के पीएनबी की शाखा में चोरी का षड्यंत्र रच रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए थे। आरोपी लूट के अन्य मामलों में
विज्ञापन

भी शामिल रहा है।
कारागार में बंदी से मोबाइल मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। जिससे पता लगाया जा सके कि उसके पास मोबाइल कहां से पहुंचा था।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी कोर्ट कॉम्पलेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें