खरखौदा। वन विभाग की ओर से इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में सेवा पखवाड़ा नमो वन कार्यक्रम के तहत विधायक पवन खरखौदा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उप वन संरक्षक रेनू बाला ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि आईएमटी क्षेत्र में अब तक लगभग 21 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की। इस दौरान अतिरिक्त डीएफओ सुरेश पुनिया, रेंज आफिसर नरेश कुमार, पवन कुमार, खंड अधिकारी भगत सिंह मौजूद रहे।