फोटो 17 - सोनीपत के गोहाना में गांव बनवासा में रास्ते का शिलान्यास करते विधायक इंदुराज नरवाल व
गोहाना। गांव बनवासा व रिढ़ाना में बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल ने सोमवार को तीन कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि गांव बनवासा से गांव के खेतों की तरफ जाने वाले दो रास्तों को पक्का किया जाएगा। विधायक निधि से 38.86 लाख रुपये की लागत से खोखरा वाला रास्ता, 36.20 लाख रुपये से दुनिया वाला रास्ता व गांव रिढ़ाना में 20 लाख रुपये से गांव अकालगढ़ की तरफ जाने वाले 1000 फीट के रास्ते का पक्का किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर सरपंच चांद नरवाल, सरपंच सत्यवान वाल्मीकि, सरपंच टेकराम नरवाल, पूर्व सरपंच विकास धोला, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश नरवाल, कृष्ण नंबरदार, बिजेंद्र सिंगरोहा, धर्मबीर, राजकुवांर, पवन, रमेश, रोहताश, राममेहर, कुलदीप, मोनू व राहुल मौजूद रहे।
फोटो 17 - सोनीपत के गोहाना में गांव बनवासा में रास्ते का शिलान्यास करते विधायक इंदुराज नरवाल व