फोटो 08: सोनीपत के गांव जांटी कलां में धन्यवादी दौरे पर पहुंची विधायक कृष्णा गहलावत का स्वागत क
राई से विधायक कृष्णा गहलावत शनिवार को गांव जांटी कलां में धन्यवादी दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने जांटी कलां से दहिसरा व जांटी कलां से खटकड़ सड़क का शिलान्यास भी किया। चार किलोमीटर लंबी सड़कों पर लोक निर्माण विभाग की ओर से एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि हलके के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने जनसमस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प को पूरा करने की शुरुआत पहले दिन से ही कर दी थी। एलान किया था कि 2 लाख रोजगार बिना खर्ची बिना पर्ची देने का काम करेंगे। जिस दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी, उसी दिन बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम किया। राई हलके के नागरिकों ने जिस विश्वास व उम्मीद के साथ जनप्रतिनिधि चुना है, उसके लिए वह उनकी उम्मीदों को कभी कम नहीं होने देंगी।
इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र आर्य, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता दिलबाग मेहरा, पूर्व जिला पार्षद नंदकिशोर, जयराम शर्मा, सतनारायण वशिष्ठ, जसपाल आंतिल, सरपंच सतीश कुमार, मंडल महामंत्री वेद पाल शास्त्री, सरपंच फूल कुमार, सबौली के सरपंच सुनील, नांगल कलां के सरपंच अनिल कुमार, पूर्व सरपंच जगबीर, नसीरपुर बांगर के सरपंच मांगेराम, सेरसा के सरपंच योगेश भी मौजूद रहे।