फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने किया सड़क का निरीक्षण, लोगों की मांग पर उच्च स्तरीय जांच के लिए लिखा पत्र

Fri, 09 Feb 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कबीरपुर में जन समस्याएं सुनने के बाद फोन पर अधिकारियों से बात करते विधायक सुरेंद्र पं
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने शुक्रवार को कबीरपुर में मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लोगों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से जिस एजेंसी से सड़क का निर्माण करवाया गया है, उसमें धांधली की गई है। इसलिए इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इस पर विधायक ने उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखकर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र पंवार ने ओल्ड डीसी रोड से कबीरपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क को नए सिरे से बनाने की अनुशंसा की थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 50 लाख रुपये की लागत से सड़क के निर्माण के लिए एक एजेंसी को कार्य आवंटित किया गया। लोगों ने बताया कि सड़क पर जो ब्लॉक पहले लगाए गए थे, वही ब्लॉक लगाकर कम से पल्ला झाड़ लिया गया है। सड़क की पहले जितनी चौड़ाई थी उसे चौड़ाई को भी कम कर दिया गया है। साथ ही आज सड़क की हालत पहले से बदतर हो गई है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने पत्र लिखकर संबंधित एजेंसी को सोनीपत में जितने भी निर्माण कार्य आवंटित किए गए हैं सभी की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें