फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहले दिन नेशनल कैंप में कम पहुंचे पहलवान

Fri, 09 Feb 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में पेरिस ओलंपिक से पहले तैयारी के लिए शुक्रवार से राष्ट्रीय कैंप शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन अधिकतर पहलवान कैंप में नहीं पहुंच सके। कैंप में करीब 30 पहलवान पहुंचे हैं, जबकि कैंप के लिए 120 पहलवानों का चयन किया गया है। जानकारों का मानना है कि पहले दिन रात तक पहलवानों के आने का सिलसिला रहता है। तीन बाद कैंप सुचारू रूप से शुरू हो पाता है।
विज्ञापन


साई केंद्र में डेढ़ साल के लंबे अंतराल के बाद नेशनल कैंप शुरू किया गया है। इसमें ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल और महिला वर्ग के करीब 40-30 पहलवानों का चयन किया गया है। लंबे समय से पहलवान नेशनल कैंप के शुरू होने की मांग कर रहे थे। अब तदर्थ समिति ने साई केंद्र में ही तीनों वर्ग के पहलवानों का कैंप लगाया है। पहले चरण का राष्ट्रीय कैंप 31 मार्च तक चलेगा। पहले दिन कैंप में करीब 30 पहलवान ही पहुंचे है। खेल के जानकारों ने बताया कि राष्ट्रीय कैंप के पहले दिन देर रात तक पहलवानों के आने का सिलसिला रहता है। अबकी बार कैंप शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में शनिवार-रविवार बीच में है। जिसके चलते सोमवार से ही कैंप पूरी तरह सुचारू हो सकेगा। कैंप का सभी पहलवानों का फायदा मिलेगा। साई में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा में अभ्यास कर सकेंगे।

कई पहलवान विदेशी धरती पर अभ्यास में जुटे

देश के कई नामी पहलवान विदेशी धरती पर अभ्यास में जुटे हैं। ओलंपियन बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया के साथ ही अंशू मलिक, सरिता मोर विदेश में पसीना बहा रही हैं। नेशनल में स्वर्ण जीतने वाली विनेश का चयन कैंप में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें