फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानी नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ने किया नहर का निरीक्षण

Fri, 17 Jul 2026 06:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो – मोई हुड्‌डा गांव में नहर का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक इंदुराज नरवाल। - स्रोत - प्रवक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक इंदुराज नरवाल ने शुक्रवार को मोई हुड्डा गांव में नहर का निरीक्षण किया। किसानों की मांग पर उन्होंने डायवर्सन ड्रेन आठ में पानी डायवर्ट भी कराया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने की शिकायत की थी।
ग्रामीणों की शिकायतों के समाधान के लिए ही वह मोई हुड्डा स्थित भालौठ और जेएलएन नहर पर बने हेड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्या का गंभीरता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। किसानों को समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को नहरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें