फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धरने पर बैठे किसानों से मिलने पहुंचे विधायक इंदुराज नरवाल

Tue, 22 Oct 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना के गांव कोहला के खेतों में धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करते बरोदा हलका के क
विज्ञापन
गोहाना। गांव बरोदा से कोहला रोड पर खेतों में तीन महीने से धरने पर बैठे किसानों से मिलने मंगलवार को बरोदा हलका के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल पहुंचे। विधायक ने एसडीएम गोहाना अंजली श्रोत्रिया से फोन पर बात की। साथ ही किसानों से मिलने आए नायब तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को दस दिन के अंदर किसानों की कमेटी बनाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन


विधायक इंदुराज नरवाल ने बताया कि गांव बुटाना, कोहला, गंगाना, जागसी, नूरन खेड़ा और अन्य कई गांवों में दबाई जा रही भूमिगत तेल पाइपलाइन का किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है। इसके विरोध में किसान गांव कोहला में धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर पूर्व जिला पार्षद कुलदीप गंगाना, जोगिंदर मलिक, ईशापुर खेड़ी, पूर्व सरपंच नूरन खेड़ा अनिल, जयदीप सांगवान, सरपंच ईशापुर खेड़ी सन्नी मलिक, सरपंच मनोज, पूर्व सरपंच गंगाना देवेंद्र, कुलदीप व राजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें