गोहाना। कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल भालू ने बरोदा स्थित अपने कार्यालय पर हलके के गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसंवाद के दौरान लोगों ने रोजमर्रा से जुड़ी परेशानियां विधायक के सामने रखीं। इनमें फैमिली आईडी में आय बढ़ाकर बीपीएल कार्ड काट देना, गंदे पानी की निकासी, चौपालों की हालत, गलियों के निर्माण जैसे मुद्दे भी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विधायक ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से तालमेल बनाकर समस्याओं के जल्द और सही समाधान का भरोसा दिया। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।