फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 20 लाख से बदलेगी शहर की तस्वीर, विधायक ने किया सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ

Thu, 15 Oct 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे अब खाली दीवारों की जगह सामाजिक संदेशों से सजी आकर्षक पेंटिंग नजर आएगी। नगरपालिका प्रशासन शहर के सुंदरीकरण पर करीब 20 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे विषयों पर पेंटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर इस काम का शुभारंभ किया। वीरवार से पेंटिंग का काम शुरू होगा। फ्लाईओवर के नीचे होने वाला यह काम शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पेंटिंग के माध्यम से बेटियों को शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ गन्नौर बनाना उनकी प्राथमिकता है। नवरात्र के दौरान शहर को और आकर्षक बनाने की दिशा में यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के वेलकम गेट, चौक-चौराहों और डिवाइडरों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे बनेगा सुलभ शौचालय :
विधायक ने बताया कि जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे सुलभ शौचालय बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। शौचालय बनने के बाद उसकी नियमित सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में बरसाती पानी जमा होने की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए बरसाती पानी निकासी की लाइन दबाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछने के बाद जल निकासी व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान पार्षद वरुण जैन, दिनेश अदलखा, विकास शर्मा, अजय सरोहा, शमशेर सैनी, ईश्वर कश्यप, अंकित मल्होत्रा, हरीश मदान, तरुण चुघ, प्रवेश मदान, बिजेंद्र, रामचंद्र नंबरदार भी मौजूद रहे।
दीवार पर पोस्टर या पेंटिंग करने पर लगेगा जुर्माना :
नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे पेंटिंग कराई जा रही है। पेंटिंग होने के बाद अगर कोई व्यक्ति दीवार पर पोस्टर या अन्य सामग्री का इस्तेमाल करेगा। प्रशासन उस पर 25,000 रुपये तक जुर्माना लगाएगा। शहर को सुंदर बनाने में नागरिकों को सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें