फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीपालपुर–मेहंदीपुर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंची विधायक का स्वागत करते ग्रामीण व अन्य। स्रोत : प्रवक्त
विज्ञापन
सोनीपत। दीपालपुर से मेहंदीपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक कृष्णा गहलावत ने शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का जखौली मंडल के अध्यक्ष शेखर आंतिल, मार्केट कमेटी सोनीपत के अध्यक्ष अरुण चौहान, भाजपा नेता मास्टर सत्यनारायण आंतिल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल आदि ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक गहलावत ने कहा कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से कराया जाएगा। 4.95 किलोमीटर की लंबाई की सड़क के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीणों की ओर लगातार की जा रही थी।
कार्य पूरा होने के बाद दीपालपुर, मेहंदीपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में समान रूप से विकास पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर संजय, अजीत, वेदपाल शास्त्री, रामवीर, अमित, दीपक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें