फोटो : सोनीपत के गांव जठेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिव मुक्ति धाम का लोकार्पण करती व
सोनीपत। गांव जठेड़ी के सरकारी स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक कृष्णा गहलावत ने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओंकी सौगात दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों, शिव मुक्ति धाम के नवीनीकरण, उप स्वास्थ्य केंद्र, जिम हॉल और योग भवन से जुड़े कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में दो आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए लगभग 40 लाख रुपये, शिव मुक्ति धाम के नवीनीकरण, सब हेल्थ सेंटर के शिलान्यास, करीब 95 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम में जिम हॉल, 37 लाख रुपये से योग भवन व अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।
विधायक ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, जिम हॉल और योग भवन से युवाओं और बुजुर्गों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा। शिव मुक्ति धाम के नवीनीकरण से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सुविधा होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच योगेश ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली उपस्थित रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, जेपी रेवली, सत्यनारायण आंतिल मौजूद रहे।