फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार राई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले इंद्रजीत दहिया का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर तीन वोट हारने के बाद कोर्ट से केस जीतने के बावजूद भी विधायक नहीं बनने वाले इंद्रजीत दहिया का 74 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। इंद्रजीत दहिया ने तीन बार इनेलो के चुनाव चिह्न पर राई से चुनाव लड़ा, लेकिन वह कभी विधायक नहीं बन सके। इंद्रजीत दहिया के निधन पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, बिजेंद्र आंतिल समेत अन्य ने शोक जताया।
विज्ञापन

नाहरी गांव के रहने वाले इंद्रजीत दहिया पिछले तीन साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका शनिवार सुबह पीजीआई रोहतक में निधन हुआ। नाहरी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इंद्रजीत दहिया ने राई विधानसभा क्षेत्र से 3 बार इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनका 2014 का चुनाव काफी चर्चित रहा, क्योंकि इस चुनाव में वह कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया से केवल तीन वोट से हारे थे। जिसके बाद इंद्रजीत दहिया ने कई वोट दो जगह होने की बात कहते हुए हाईकोर्ट में केस डाला था और वर्ष 2019 में हाईकोर्ट ने सात वोट डबल मिलने पर चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। उसके बाद भी इंद्रजीत दहिया को अभी तक विधायक को लेकर फैसला नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें