फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को मिली राहत, खुला पोर्टल

Fri, 19 Jul 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, इसके लिए पोर्टल खोल दिया है। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से दाखिले के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वह नए आवेदन कर फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं। पोर्टल खुलने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। वीरवार को नए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की महाविद्यालयों में भीड़ रही।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 3 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई थी। हालांकि निर्धारित तिथि तक भी महाविद्यालयों में प्राप्त आवेदनों की संख्या सीटों से भी कम रहने पर अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 जुलाई को पहली और 12 जुलाई को दूसरी फाइनल वरीयता सूची जारी की गई थी। दोनों चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी अधिकतर महाविद्यालयों में करीब 50 फीसदी सीटें रिक्त रही। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने नए आवेदनों के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। इससे महाविद्यालय प्रबंधन की भी रिक्त सीटों पर दाखिले होने की आस जगी है।
वहन करना होगा जुर्माना
महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि नए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अब किसी वरीयता सूची का इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला मिल सकेगा। हालांकि विद्यार्थियों को इसके लिए विलंब शुल्क वहन करना होगा। विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क वहन करना होगा। इसके उपरांत 30 जुलाई तक प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया जारी
महाविद्यालयों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत स्नातक पाठ्यक्रम के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की भी फीस जमा करवाने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी रही। दिन में कुछ समय के लिए पोर्टल धीमा रहा, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

महाविद्यालय में नए आवेदन करने वालों के लिए पोर्टल खुल गया है। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वह आवेदन कर सीधे दाखिला ले सकते हैं। वीरवार को फीस जमा करने और नए आवेदन करने के लिए विद्यार्थी पहुंचते रहे। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

- प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें