फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : आईटीआई में दूसरी वरीयता सूची जारी, 13 जुलाई तक जमा करवानी होगी फीस

Thu, 11 Jul 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत आईटीआई में दाखिले के लिए दस्तावेजों का सत्यापन करवाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 33 ट्रेड्स की 964 सीटों के लिए 186 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। इसमें सबसे अधिक विद्यार्थी कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट व मैकेनिकल मोटर व्हीकल ट्रेडस में शामिल किए गए हैं। दोनों ट्रेड्स में 14-14 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। दूसरी वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों के लिए 7 से 21 जून तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। अंतिम तिथि तक विभिन्न ट्रेड्स में आवेदनों की संख्या कम रहने पर अंतिम तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 28 जून को पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। सोनीपत आईटीआई में जारी की गई पहली वरीयता सूची में 33 ट्रेडस में 467 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था, जिन्हें दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 03 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया था। निर्धारित समयावधि तक महज 228 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाई थी। इसके बाद दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि दूसरी वरीयता सूची में शामिल किए गए विद्यार्थियों के पास फोन कर उन्हें सूची में नाम आने के बारे में अवगत कराया जा रहा है।

किस ट्रेड की कितने विद्यार्थियों को किया शामिल

ट्रेड शामिल विद्यार्थी
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 14

ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 05
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 13

इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) 02
इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 07

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) 02
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 05

फिटर (एनएसक्यूएफ) 11
लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) 06
लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर 01
मशीनिष्ट (एनएसक्यूएफ) 01
मशीनिष्ट ग्राइंडर, (एनएसक्यूएफ) 13
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) (एनएसक्यूएफ) 14
मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) 05

मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 09
पेंटर जनरल (एनएसक्यूएफ) 05

प्लंबर (एनएसक्यूएफ) 02
प्लंबर (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 06
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग तकनीशियन (एनएसक्यूएफ) 10

शीट मेटल वर्कर (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 02
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) 03
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 05

स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) 01
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 03
टूल एंड डाई मेकर (एनएसक्यूएफ) 07

टर्नर (एनएसक्यूएफ) 10
वेल्डर (एनएसक्यूएफ) 04
वेल्डर, (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 10

वायरमैन (एनएसक्यूएफ) 09


वुड वर्क तकनीशियन (एनएसक्यूएफ) 01
कुल सीट अलॉटमेंट 186


आईटीआई में बुधवार को दूसरी वरियता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 186 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। विद्यार्थी 12 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित करवाने के साथ 13 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। 14 जुलाई से तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें