फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : बंद रहा पोर्टल, खाली हाथ लौटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही सातवें चरण की ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को पोर्टल नहीं खुला। दाखिला लेने स्कूल पहुंचे विद्यार्थी दोपहर तक इंतजार कर वापस लौट गए। पोर्टल बंद रहने का कारण पूछने पर अवकाश होने की बात कही गई। जिस पर विद्यार्थियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अवकाश करना था तो इसकी पहले जानकारी दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

जिला आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स की 988 सीटें पर जुलाई माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह चरणों में चली दाखिला प्रक्रिया में 865 सीटों पर दाखिले हुए थे। जबकि 7 ट्रेडस की 228 सीटों में से 123 सीटें रिक्त रही। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने रिक्त सीटों को देखते हुए सातवें चरण की दाखिला शुरू की, ताकि सभी सीटों पर दाखिले हो सके। 19 अक्तूबर से शुरू हुई ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के पहले तीन दिनों में 31 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। चौथे दिन शुक्रवार को ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विद्यार्थी आईटीआई पहुंचे लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण अपने मेरिट कार्ड जमा नहीं करवा सके। विद्यार्थी पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर तक पोर्टल नहीं खुला। जिसके बाद विद्यार्थियों ने आईटीआई प्रबंधन से बातचीत की। दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी ने जब इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात की तो पता लगा कि शनिवार को अवकाश के चलते पोर्टल बंद किया गया है।
आईटीआई में समूह प्रशिक्षक सुनील मलिक ने बताया कि आईटीआई में शनिवार को अवकाश की पहले सूचना नहीं थी, जिस कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। 23 अक्तूबर को रविवार और 24 अक्तूबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। जिस कारण पोर्टल बंद रहेगा। 25 अक्तूबर से पोर्टल खुलेगा और ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान नए विद्यार्थी 29 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई में शनिवार से सोमवार तक अवकाश रहेगा। यही कारण है कि शनिवार को पोर्टल बंद रहा। हालांकि आईटीआई में दाखिला लेने भी बेहद कम विद्यार्थी ही पहुंचे थे, जिन्हें तीन दिन तक अवकाश होने की जानकारी दे दी गई थी। सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया में 31 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, अभी भी विभिन्न ट्रेड्स में 105 सीटें रिक्त हैं। जिस पर 30 अक्तूबर तक दाखिले होंगे। अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें