फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में रखकर बेच रहा थे पटाखे, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खेड़ी रोड स्थित गोदाम में छापा मार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद किए हैं। जहां पर बम पटाखे बरामद किए हैं वहां आसपास दुकान व घर बने हुए हैं। लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गोदाम मालिक की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर निवासी अमित गोयल ने दिवाली पर्व को अपने खेड़ी रोड पर हरियाणा ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में पटाखों का स्टॉक कर रखा है। जहां पर गोदाम है वहां आसपास आबादी क्षेत्र है। सूचना पर वह अपनी टीम व गन्नौर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार रविंद्र हुड्डा की देखरेख में गोदाम पर छापा मारकर कार्रवाई की। गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। गोदाम में खाद्य सामान भी रखा था। इसके बावजूद भी काफी संख्या में पटाखों को भी इसी गोदाम में रखा गया था। छापा मार कार्रवाई के समय अमित गोयल भी मौके पर मौजूद था जिससे पटाखे बेचने से संबंधित लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पटाखों को कब्जे में ले लिया और थाना गन्नौर में अमित गोयल के खिलाफ शिकायत दी है। अमित ने पुलिस को बताया कि वह करनाल से पटाखे खरीद कर लाया था उन्हें बेच कर वह मुनाफा कमाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें