फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : पहली वरीयता सूची में शामिल 467 में से 228 विद्यार्थियों ने ही लिया दाखिला

Wed, 03 Jul 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जारी की गई पहली वरियता सूची में शामिल 467 विद्यार्थियों में से महज 228 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया है। बुधवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहा, इसके बावजूद अनुमान से कम विद्यार्थी ही दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा करवाने पहुंचे। सूची में शामिल 239 विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में रूची नहीं दिखाई। वीरवार को रिक्त सीटों की सूची डिस्प्ले की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों के लिए 7 से 25 जून तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। 28 जून को पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। इसमें सोनीपत आईटीआई में 34 ट्रेड्स में 988 सीटों पर 467 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था। सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 3 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया था। अंतिम तिथि तक महज 228 विद्यार्थियों ने ही अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया है।
आईटीआई प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सूची में शामिल जिन विद्यार्थियों ने सूची में नाम आने के बावजूद दाखिला नहीं लिया है। अगर वह विद्यार्थी दूसरी सूची में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें 590 रुपये जुर्माना वहन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें दूसरी वरीयता सूची में जगह नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है और वह अपनी ट्रेड बदलना चाहता है तो उन्हें दूसरी काउंसिलिंग में शामिल होना होगा। नियमानुसार विद्यार्थी को जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


आज से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू

आईटीआई में पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 4 जुलाई से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए 4 जुलाई को पोर्टल पर दूसरे चरण के लिए रिक्त सीटों की सूची दर्शायी जाएगी। पहले चरण में वंचित रह गए अभ्यर्थियों को भी इसमें मौका दिया जाएगा। 4 व 6 जुलाई को विद्यार्थी अपनी मनपसंद ट्रेड का चयन कर सकते हैं। 9 जुलाई को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। जिसमें नाम आने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए चार दिन का समय मिलेगा।
मनपसंद ट्रेड नहीं मिलने पर बनाई दूरी

संस्थान प्रबंधन की मानें तो वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला लेने से दूरी बनाने के पीछे मुख्य कारण मनपसंद ट्रेड नहीं मिलना है। इस कारण सीट अलॉट होने के बावजूद विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए आईटीआई में जाकर दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे और दाखिला नहीं लेने की जानकारी देनी होगी। जिस पर उस विद्यार्थी का नाम दूसरी काउंसिलिंग में शामिल कर लिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी को जुर्माना वहन करना होगा।
वर्जन

आईटीआई में पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोनीपत आईटीआई की 988 सीटों पर अभी 228 पर ही दाखिले हुए हैं। वीरवार से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए रिक्त सीटों की सूची डिस्प्ले की जाएगी।
विज्ञापन


विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें