फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा को गोहाना जिले में शामिल करने की मंत्री ने मांगी सहमति, लोगों ने नकारा

Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा । सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जब कोई नया जिला बनता है तो उसके लिए विकास के नए द्वार खुलते हैं। भविष्य में जिला बनने जा रहे गोहाना में अगर खरखौदा को शामिल किया जाता है तो यह विकास की गति पकड़ेगा। खरखौदा वासियों को अगर गोहाना से दूरी को लेकर कोई समस्या है, तो वह विश्वास दिलाते हैं कि 15 मिनट में आप गोहाना पहुंच जाओगे। अगर आप सहमत हैं तो गोहाना जिले के हिस्सा बन सकते हैं। इस पर लोगों ने हाथ हिलाकर असहमति जताई।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री शनिवार को परशुराम पार्क में आयोजित सेना का शौर्य बढ़ाने लिए हवन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही दादी घुघड़ी देवी मेमोरियल भवन की आधारशिला भी रखी। मंत्री ने कहा कि अब पाकिस्तान ने टकराव को बढ़ावा दिया है तो सेना की ओर से उनका नामों निशान मिटा दिया जाएगा। वहीं विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि वह हवन कुंड को साक्षी मानते हुए कहते हैं कि खरखौदा सोनीपत का हिस्सा था, है और रहेगा। अगर इसके बाद भी कोई शंका है तो वह रखें, क्योंकि कांग्रेस के कई साथी भी मानने के लिए तैयार नहीं हैं। जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कह दिया है कि खरखौदा सोनीपत का ही हिस्सा रहेगा तो ऐसा कोई मामला बाकी नहीं रह जाता है। इसके बावजूद अगर किसी को इस मुद्दे पर राजनीति करनी है, तो वह करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें