फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राई में औद्योगिक ईकाईयों का किया जाएगा विस्तार : पुरुषोत्तम रूपाला

विज्ञापन
फैक्टरी के लोकार्पण के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला संग भाजपा नेता माईरा - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को नाथूपुर में एक फैक्टरी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राई औद्योगिक क्षेत्र में ओर अधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए अनुकूल माहौल प्रदान किया गया है। औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र को विशेष रूप से प्राथमिकता दी है। किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए कदम बढ़ाए गए हैं। भाजपा ऐसी पहली सरकार है जिसने किसानों के लिए पेंशन, फसल बीमा योजना लागू की है। इससे लाखों किसानों को लाभ मिल रहा है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। फसल खराब होने पर किसानों को उचित मुआवजा दिया गया है। वहीं माईराम कौशिक ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का आभार जताते हुए हरियाणा दिवस की बधाई दी। इस दौरान रविंद्र कौशिक, सुमित कौशिक, प्रवेश पलड़ी, सुनील त्यागी, नवीन एडवोकेट, भूपेंद्र कौशिक, विनोद मुरथल, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें