फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल राज्य मंत्री ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंडी

Thu, 29 Jan 2026 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते खेल राज्य मंत्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वीरवार को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने लघु सचिवालय से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ प्रधानमंत्री के बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश को गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचाएगा।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास में भी बड़ी बाधा है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त वातावरण में बड़ा हो।
विज्ञापन

यह रथ जनसंवाद, प्रचार सामग्री और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा कानूनों की जानकारी देगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वह बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। संदिग्ध मामलों की समय पर सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है जिसे समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, एसडीएम सुभाष चंद्र, डीसीपी नरेंद्र कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला संयोजक डॉ. राज सिंह सांगवान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें