फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रवासी श्रमिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के वार्ड नंबर-तीन बेरी गेट क्षेत्र में वीरवार शाम के समय में प्रवासी श्रमिक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बदायुं के गांव आसफपुर निवासी जुगल किशोर बेरी गेट क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। जांच अधिकारी एसआई अशोक ने बताया कि बेरी गेट क्षेत्र में फांसी लगाकर एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। वीरवार को इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें