रिठाला, रोहिणी सेक्टर-25, रोहिणी सेक्टर-26, रोहिणी सेक्टर-31, रोहिणी सेक्टर-32, रोहिणी सेक्टर-36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर-35, रोहिणी सेक्टर-34, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 3-4, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 1-2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनौठ, न्यू सनौठ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ गांव, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर-5, कुंडली और नाथपुर।
मेट्रो की रेड लाइन का विस्तार नाथूपुर व कुंडली क्षेत्र को पहले से ही चालू रेड लाइन से जोड़ देगा। यह रेड लाइन मध्य और पूर्वी दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद तक जाती है। जिले के लोगों को मेट्रो ट्रेन के जरिए दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाने का बेहतर साधन उपलब्ध होगा।
डीएमआरसी ने नरेला से नाथूपुर तक मेट्रो लाइन के लिए सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट शहरी विकास मंत्रालय को 2018 में सौंपी गई तो शहरी विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट में कई तकनीकी खामियां बताकर नई मेट्रो पॉलिसी के तहत दोबारा सर्वे करने को कहा था, जिसके बाद डीएमआरसी ने दोबारा सर्वे शुरू किया और अब वह सर्वे भी पूरा होने वाला है।
संशोधित की गई डीपीआर इस महीने के अंत तक मंत्रालय को सौंपी जाएगी। मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर रिठाला-नरेला-कुंडली गलियारा 27.319 किलोमीटर का होगा, जिसमें 22 स्टेशन होंगे। इनमें से 21 एलिवेटेड पर बनाए जाएंगे। यह रेड लाइन पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला दिल्ली मेट्रो का पहला कॉरिडोर होगा। -अनुज दयाल, प्रधान कार्यकारी निदेशक, डीएमआरसी।