फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समावेशी शिक्षा में दिव्यांगजनों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश

विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गोहाना ​स्थित राजकीय विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद जिला पर - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समावेशित शिक्षा के अंतर्गत अभिभावकों, अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एसएमसी सदस्यों के लिए दो दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री, जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अत्तर सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री व प्राचार्य सितेंद्र दहिया ने सभी प्रतिभागियों को समावेशी शिक्षा में दिव्यांगजनों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को एक समान व्यवहार रखने के लिए प्रेरित किया ताकि दिव्यांगजन अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), रुग्राम से मास्टर ट्रेनर सहायक प्रोफेसर डॉ. रजनी दहिया ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016, दिव्यांगजनों के व्यवहार, अधिकार, समावेशी शिक्षा की उपयोगिता, शिक्षकों के व्यवहार एवं एक रूपी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

संयोजक टीम ने कन्या विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
जिला परियोजना संयोजक की टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना का औचक निरीक्षण किया। टीम में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सांगवान, बीआरपी कांता, शीला शामिल रही। इस दौरान सभी शिक्षक कक्षा कक्ष में पाए गए, अनुशासनात्मक गतिविधियां क्रियान्वित मिली। विद्यालय की देखरेख के लिए प्राचार्य व स्टाफ को दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा विद्यालय में संचालित स्कूल न जाने वाले बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र पर शिक्षा स्वयंसेवक लक्ष्मी, 20 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें