फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती पर मानवता का दिया संदेश

Wed, 18 Feb 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 190वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते आजाद हिंद देशभक्त
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी के पास शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क में महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 190वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी रहे।
विज्ञापन


दांगी ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस भारत के महान संत और विचारक थे। उन्हें बचपन से ही ईश्वर में गहरी आस्था थी। उन्होंने ईश्वर की प्राप्ति के लिए कठोर साधना और भक्ति का जीवन अपनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनलाल ढींगरा पार्क सुधार सभा के अध्यक्ष जगदीश चिंदा ने की। इस मौके पर समाजसेवी हर भगवान चोपड़ा, सत्यनारायण बाजवान, विनोद दोदुवा, सुनील जटवानी, साहब सिंह चोपड़ा, बलराज भास्कर, रघुवीर गांधी, मुकेश सैनी, हरिश चुघ और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें