टीडीआई कुंडली स्थित फ्लैट जहां से कूदकर व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
- फोटो : Sonipat
कुंडली। कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी सोसायटी में एक व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप में चेन्नई के रहने वाले रमेश कृष्नन (55) करीब दो दशक से कुंडली क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने करीब एक दशक पहले टीडीआई में फ्लैट लिया था। उसके बाद से वह बी-ब्लाक में पत्नी सावित्री और बेटी निशा के साथ रहते थे। रमेश कृष्नन पहले दिल्ली के ओखला स्थित एक लेदर कंपनी में अधिकारी थे। हालांकि पिछले करीब छह माह से वह घर ही रह रहे थे। उन्होंने देर रात टीडीआई किंग्सबरी के डी-ब्लाक की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पत्नी सावित्री के बयान पर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है।
डी-ब्लाक की छत से गिरकर रमेश कृष्नन के आत्महत्या करने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो उनके जूते व चश्में 13वीं मंजिल पर मिले। जिसके चलते ही अंदेशा जताया गया कि उन्होंने 13वीं मंजिल से जाकर छलांग लगाई है। बिल्डिंग की 13 मंजिल पर खुली छत है।
----
टीडीआई में व्यक्ति ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
-रवि कुमार, कुंडली थाना प्रभारी।