फोटो - मुगलपुरा रोड पर विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकत्रित पंजाबी समाज के ल
गोहाना। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पंचनद स्मारक ट्रस्ट की गोहाना इकाई के सदस्य गुरुग्राम रवाना हुए। युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा, इंद्रजीत विरमानी और विजय मग्गो ने हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह दिवस विभाजन के दौरान हुए विस्थापन और त्रासदी की स्मृति में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को हर वर्ष यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस बार समारोह गुरुग्राम के महाराणा प्रताप लेजर वैली पार्क में आयोजित हुआ।