फोटो : 14: ज्वेलर्स संगठन के साथ बैठक लेते एसीपी अमित धनखड़। पुलिस
सोनीपत। कोट मोहल्ला में ज्वैलर्स संगठन के साथ एक सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, अपराध रोकथाम और पुलिस-ज्वेलर्स समन्वय पर चर्चा की गई। गोष्ठी में एसीपी अमित धनखड़ ने ज्वैलर्स को सुरक्षा उपायों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।
एसीपी अमित धनखड़ ने ज्वैलर्स को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी सुचारू रूप से चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद से अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। सुरक्षा गोष्ठी में ओल्ड सिटी चौकी प्रभारी रोहित, ज्वेलर्स संगठन के प्रधान नीरज वर्मा, खेमचंद वर्मा, प्रवेश, सौरभ पाहुजा, लक्ष्मी नारायण, मनोज, निशांत व अजय वर्मा मौजूद रहे।