फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा में कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर बैठक

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा थाने में नपा पार्षदों व शहरवासियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी अनिल क - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा थाने में बुधवार को कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण कराने हेतु पार्षदों व शहरवासियों के साथ बैठक हुई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सुरक्षा निर्देश दिए, जिनमें ओवरसाइज कांवड़ व आपत्तिजनक गीतों पर प्रतिबंध है। संगीत ध्वनि भी मानक अनुरूप रखने को कहा। थाना प्रभारी ने पार्षदों से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने और पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी पर भी चर्चा हुई। पार्षदों से वार्डों में लोगों को ऐसे अपराधों से सतर्क करने को कहा। कांवड़ शिविर मुख्य मार्ग से सुरक्षित दूरी पर लगाने को कहा गया। शिविरों में आगमन-प्रस्थान रजिस्टर रखने व अधिक सीसीटीवी लगाने पर जोर दिया। थाना प्रभारी ने सभी से पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें