फोटो: सोनीपत के आईटीआई परिसर में योगाभ्यास करते शहरवासी। स्रोत: संगठन
सोनीपत। मिशन फिट सोनीपत के तहत बुधवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। योग शिक्षक लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है और यह गुरु के प्रति आदर, सम्मान व आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है। इस दौरान रणसिंह राणा, हरिओम नरवाल, ओमप्रकाश सरोहा, डालचंद, देवेंद्र, सुनीता, कृष्णा, रीना और मुकेश ने लक्ष्य स्वस्थ सोनीपत समिति के प्रधान को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। संवाद