फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हनुमान मंदिर में 1500 लोगों को बांटी औषधीय खीर

Wed, 08 Oct 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई चौक स्थित पांच मंजिला श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर औषधियुक्त खीर 1500 लोगों को वितरित की गई। मंदिर में खीर बनाते समय उसमें अनेक औषधि मिलाई जाती हैं और उसे चंद्रमा की रोशनी में रात भर रखा जाता है। सोमवार रात खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखी गई थी और मंगलवार सुबह के समय भक्तजनों को वितरित की गई। मंदिर प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि खीर के जरिये पुराने नजले की समस्या भी दूर हो जाती है। इस मौके पर पुजारी उमाशंकर, सुंदर लाल सतीजा, श्रीभगवान सिंगला, पंडित सतीश, हरि कौशिक, राजपाल ने प्रसाद वितरण में सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें