फोटो : 16: पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी साहिल। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने मंगलवार को अपने 44वें जन्मदिन पर रोहतक रोड पर आयोजित कार्यक्रम में 151 जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल वितरित की। साथ ही गरीब व असहाय लोगों को कंबल भी बांटे। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विधायक पवन खरखौदा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व है। वहीं आर्ष गुरुकुल में विधायक के जन्मदिन पर हवन किया गया। इस दौरान विधायक निखिल मदान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, नपा अध्यक्ष हीरा लाल, गुलशन ठेकेदार मौजूद रहे।