फोटो 44: सोनीपत के कुंडली में पकड़े गए मेडिकल स्टोर संचालक के साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम।
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को टीडीआई कुंडली में दीप मेडिकोज पर छापा डाला। यहां से एमपीटी किट बरामद की गई। विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक को काबू कर कुंडली थाने में शिकायत दी।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि किंग्सबरी रोड टीडीआई कुंडली स्थित दीप मेडिकोज पर अवैध रूप से एमटीपी किट बेची रही है। सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने एक टीम का गठन किया गया।
इसमें पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन फलस्वाल, एमटीपी के नोडल अधिकारी डॉ. योगेश दहिया, डॉ. अनमोल, डॉ. उर्वशी, औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा व मुंशीराम को शामिल किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मिथ्या ग्राहक बनाकर उसके पास भेज दिया।
जहां दीप मेडिकोज के संचालक पवनजीत ने 500 रुपये में एमटीपी किट दे दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा डाला और पवनजीत को पकड़कर उसके पास से 500 रुपये बरामद किए। टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस को सौंपकर कुंडली थाने में शिकायत दी।