फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक दबोचा

Sat, 15 Nov 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 44: सोनीपत के कुंडली में पकड़े गए मेडिकल स्टोर संचालक के साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम।
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को टीडीआई कुंडली में दीप मेडिकोज पर छापा डाला। यहां से एमपीटी किट बरामद की गई। विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक को काबू कर कुंडली थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि किंग्सबरी रोड टीडीआई कुंडली स्थित दीप मेडिकोज पर अवैध रूप से एमटीपी किट बेची रही है। सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने एक टीम का गठन किया गया।
इसमें पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन फलस्वाल, एमटीपी के नोडल अधिकारी डॉ. योगेश दहिया, डॉ. अनमोल, डॉ. उर्वशी, औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा व मुंशीराम को शामिल किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मिथ्या ग्राहक बनाकर उसके पास भेज दिया।
विज्ञापन

जहां दीप मेडिकोज के संचालक पवनजीत ने 500 रुपये में एमटीपी किट दे दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा डाला और पवनजीत को पकड़कर उसके पास से 500 रुपये बरामद किए। टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस को सौंपकर कुंडली थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें