फाेटो 33: सोनीपत में सब्जी मंडी के पास मेडिकल स्टोर सील करने के बाद काबू किए गए स्टोर संचालक के
सोनीपत। पीसी पीएनडीटी की ओर से एमटीपी किट बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी के पास स्थित दहिया मेडिकल स्टोर पर छापा डाला और टीम ने कार्रवाई करते हुए नकदी बरामद की है। साथ ही एमटीपी किट की चार गोलियां व मेडिकल स्टोर से सील कर दिया गया।
सोनीपत नागरिक अस्पताल में एक महिला पेट दर्द के इलाज के लिए पहुंची थी और जब गायनी वार्ड में महिला का इलाज शुरू किया गया तो महिला ने बताया कि वह डेढ़ माह की गर्भवती थी। सब्जी मंडी के पास स्थित दहिया मेडिकल स्टोर से उनके पति ने एमटीपी किट खरीदी थी। 500 रुपये में एमटीपी किट दी गई थी और 300 रुपये पहले दिए गए थे।
इस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने एक टीम का गठन किया, जिसमें पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डाॅ. सुमित कौशिक, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. इब्का व औषधि नियंत्रक अधिकारी मुंशीराम को शामिल किया गया। इस दौरान टीम ने गर्भवती महिला के पास से बरामद की गई एमटीपी किट की चार गोलियां सील की।
इसके बार टीम ने सब्जी मंडी के पास मेडिकल स्टोर पर छापा डाला। वहां टीम ने मौके पर खरीदी गई एमटीपी किट के 300 रुपये बरामद किए। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर सील किया और आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अनिल कुमार के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई।