फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चिकित्सा जांच व पंजीकरण शुरू

Tue, 16 Apr 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच व पीएनबी की मॉडल टाउन शाखा में पंजीकरण शुरू हो गया है। अस्पताल में चिकित्सा जांच कराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की चिकित्सा जांच शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त तक जारी रहेगी। सावन में श्रावणी मेले के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की उम्र 14 से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 6 सप्ताह या उससे ज्यादा की गर्भवती महिलाएं अमरनाथ की यात्रा नहीं कर सकती हैं। अमरनाथ की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी ऊंचाई पर जाना पड़ता है, जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यही कारण है कि अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित तकलीफ से जूझने वाले श्रद्धालु इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं माने जाते हैं। सरकार से आदेश जारी होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में श्रद्धालुओं की चिकित्सा जांच शुरू हो गई है। दो दिन के अंदर 40 लोगों ने अपनी चिकित्सा जांच करवाई है।
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले यह करना है जरूरी
चिकित्सा जांच करवाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र बनवाने के लिए फार्म के साथ एक पासपोर्ट फोटो लगाना होगा। चिकित्सा जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद अस्पताल के कमरा नंबर 201 स्थित प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक की मॉडल टाउन शाखा में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति होना जरूरी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति पंजीकरण फीस 150 रुपये देनी होगी। इसके बाद बैंक की ओर से यात्रा शुरू करने के लिए तिथि जारी की जाएगी। बैंक में पंजीकरण के दौरान हर व्यक्ति को बायोमीट्रिक निशान देना होगा।
विज्ञापन

वर्जन
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अस्पताल में चिकित्सा जांच शुरू कर दी गई है। दो दिन में 40 लोगों के चिकित्सा प्रमाणपत्र बनाए गए हैं।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें