फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ प्रशिक
सोनीपत। सेक्टर-15 में कार्यालय पर मोहनलाल बड़ौली ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को स्वागत किया। मुक्केबाजों ने गोहाना स्थित रॉयल बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। यह प्रतियोगिता 10 से 12 जनवरी को आयोजित की थी।
प्रशिक्षक सुधीर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के करीब 425 मुक्केबाजों ने प्रतिभागिता की थी। इसमें गांव खेवड़ा स्थित महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाले तीन मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कराई थी। प्रतियोगिता में प्रियांशु सांगवान ने 75 किलो भार वर्ग, कृष आंतिल ने 81 किलो से अधिक भार वर्ग और सूरज ने 80 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। मुक्केबाजों को सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बधाई दी।