फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक विजेता छिन्नौली की भारोत्तोलक कोमल का स्वागत

Fri, 29 May 2026 06:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत सुभाष स्टेडियम में भारोत्तोलक खिलाड़ी कोमल कुहाड़ को सम्मानित करते जिला खेल अधिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव छिन्नौली की भारोत्तोलक खिलाड़ी कोमल कुहाड़ ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोमल ने न्यूजीलैंड में 27 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित सीनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड कप और गुजरात के गांधीनगर में 11 से 17 मई तक आयोजित सीनियर एशियन भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
कोमल की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। कोमल की सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। कोमल वर्तमान में रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भारोत्तोलन प्रशिक्षक सत्यवान दहिया के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। खिलाड़ी ने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में देश के लिए और अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना है। विजेता खिलाड़ी कोमल कोहाड़ को सम्मानित करने के लिए शनिवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें