फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूषित पानी की शिकायत पर डब्ल्यूटीपी पहुंचे मेयर, टैंकों में मिली गाद-मिट्टी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के महलाना रोड स्थित जल शोधन संयंत्र का दौरा करने पहुंचे मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे लाइन पार पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में दूषित पेयजल की शिकायतों के बाद मेयर राजीव जैन ने महलाना रोड स्थित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान संयंत्र के टैंकों में बारिश के पानी के साथ मिट्टी और गाद जमा मिली। पानी के शोधन के लिए कुछ मोटरें भी बंद मिलीं। मेयर ने टैंकों की सफाई कराने और बंद मोटरों की तत्काल मरम्मत कराकर चालू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर ने संयंत्र में पानी के शोधन की प्रक्रिया, टैंकों की स्थिति और मशीनरी का जायजा लिया। टैंकों में गाद और मिट्टी जमा होने पर उन्होंने अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर निकालकर समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए।
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से दूषित पेयजल की शिकायतें मिल रही हैं, वहां तत्काल पानी की गुणवत्ता की जांच कर समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें