फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मेयर राजीव जैन ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के पुरखास अड्डा ​​​स्थित कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर नमन करते म - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मेयर राजीव जैन ने पुरखास अड्डा स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मेयर ने कहा कि उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, अंतिम व्यक्ति तक विकास और मानव कल्याण को समर्पित था। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी मार्गदर्शक है।
विज्ञापन

दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति व राष्ट्रवाद पर जोर देते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान का सपना देखा था। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सेवा और जनकल्याण के कार्य करने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मेयर ने कहा कि उनके आदर्श कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें