फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर ने डब्ल्यूटीपी का लिया जायजा, 15 दिन में जल आपूर्ति करने के निर्देश

Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के ककरोई रोड पर निर्मित जल शोधन संयंत्र का जायजा लेने पहुंचे मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रव
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने शनिवार को ककरोई रोड पर 25 करोड़ रुपये से निर्मित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का जायजा लिया और अधिकारियों को 15 दिन में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नहर से जल शोधन संयंत्र तक आने वाले सड़क का भी दौरा कर इसे जल्द बनवाने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर से शहर के पश्चिमी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू होने से गर्मी में इस बार लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। करीब दो लाख लोगों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। जैन ने कहा कि डब्ल्यूटीपी से पेयजल आपूर्ति शुरू करने बाबत नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार व संबंधित ठेकेदार से बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के समय शुरू किए गए विकास कार्यों में जो लंबित पड़े हैं उनको तेजी से पूरा करवाना प्राथमिकता है।
मेयर ने कहा कि वर्ष 2018 में ककरोई रोड पर सेक्टर-23 और 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल शोधन संयंत्र मंजूर किया था। उनका मकसद था कि गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े। रेलवे लाइन पार (पश्चिमी) क्षेत्र में रहने वाले करीब दो लाख लोगों को नहरी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे नगर निगम पानी को लेकर आत्मनिर्भर हो जाएगा।
विज्ञापन

राजीव जैन ने कहा कि डब्ल्यूटीपी चालू होने पर दहिया कॉलोनी, मायापुरी, कीर्ति नगर, सरस्वती विहार, देवीलाल कॉलोनी, गढ़ी ब्राह्माणान, विशाल नगर, वेस्ट राम नगर, भगत सिंह कॉलोनी, कालूपुर, बाबा कॉलोनी, मोहन नगर, लहराड़ा, इंडियन कॉलोनी, मयूर विहार समेत अन्य कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को फायदा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें