सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में मेयर उप चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जांच करने के लिए हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से पांच सदस्यीय एक्सपर्ट टीम सोनीपत पहुंच चुकी है। यह टीम मेयर उप चुनाव होने तक सोनीपत में रुकेगी और बीडीपीओ कार्यालय में रखी ईवीएम व कंट्रोल यूनिट की जांच करेगी।
गोहाना रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में 450 ईवीएम व कंट्रोल यूनिट को प्रोटोकॉल के अनुसार रखा हुआ है। इन मशीनों को पांच सदस्यीय एक्सपर्ट टीम अब ईवीएम की कमिशनिंग का काम शुरू करेगी। निगम अधिकारियों ने कहा कि टीम ने ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी दी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए इसको लेकर निर्देश भी दिए। टीम ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सीसीटीवी, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्डों में मेयर का उप चुनाव होना है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से उप चुनाव कराने की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस बार उप चुनाव में 294350 मतदाता 268 बूथों पर अपना वोट डालकर नए मेयर का चुनाव करेंगे। इनमें से 47479 मतदाता पहली बार मेयर उप चुनाव में अपना वोट डालेंगे। दिसंबर 2020 में हुए निकाय चुनाव के दौरान 246871 मतदाताओं ने 245 बूथाें पर वाेट डालकर शहर की सरकार का चुनाव किया था। आबादी के हिसाब से मतदाता की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार मेयर उप चुनाव में 268 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
बीडीपीओ कार्यालय में रखी ईवीएम जांच करने के लिए हैदराबाद से पांच सदस्यीय एक्सपर्ट टीम सोनीपत पहुंच चुकी है। टीम के पहुंचने से पहले बीडीपीओ कार्यालय के स्ट्रांग रूम में सफाई व अन्य व्यवस्था पूरी कर बदली गई है। टीम की ओर से जल्द ही ईवीएम कमिशनिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम
शामली में करोड़ी मार्ग पर गिरा दो मंजिला मकान।संवाद