फोटो 11: सोनीपत के सेक्टर-23 में विकास कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव ज
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने शुक्रवार को सेक्टर-23 में विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 18 व 20 में करीब छह करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। उनके साथ डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत व पार्षद नीतू राजेश दहिया भी मौजूद रहे।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि सेक्टर-23 में लगभग दो करोड़ रुपये से बिटुमिन तारकोल से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। आउटर सड़कों पर 1.23 करोड़ रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स से फुटपाथ को पक्का किया जाएगा।
सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को 1.12 करोड़ रुपये से ग्रिल लगाकर कवर किया जाएगा। विभिन्न पार्कों में 62 लाख रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा जिसमें ओपन जिम और झूले लगाए जाएंगे।
मेयर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड नंबर 20 में मलिक कॉलोनी में 42 लाख रुपये से सीसी से गलियों को पक्का किया जाएगा। छोटूराम चौक से शनि मंदिर अंडरपास तक सड़क को 37 लाख रुपये से बनाया जाएगा। स्वर्ण जयंती पार्क में ओपन जिम लगाने व सुंदरीकरण का कार्य लगभग 18.59 लाख रुपये से पूरा किया जाएगा।
इस दौरान मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नरेश वर्मा, किरणबाला, सोनू सुहाग, जोगिंद्र सेठा, सोनू प्रजापति, राजेश मलिक, धीरेंद्र शांडिल्य, कुलदीप ठाकुर, मनोज खत्री, कुलदीप वत्स मौजूद रहे।