मास्टर प्लान 2041 से बदलेगा गोहाना का नक्शा के लिए डॉ अरविंद शर्मा। फोटो फ़ाइल
गोहाना । सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पेश किया गया बजट आम लोगों के लिए राहत और विकास लेकर आया है। उन्होंने कहा कि गोहाना के लिए मास्टर प्लॉन 2041 मील का पत्थर साबित होगा। शहर का विकास अब सुनियोजित तरीके से होगा।
उन्होंने कहा कि गोहाना में तेजी से ढांचागत विकास हो रहा है। ऐसे में मास्टर प्लान 2041 से शहर की प्लानिंग बेहतर होगी। इसके तहत सड़कों, पानी, सीवरेज, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखकर भविष्य की तैयारी की जा रही है।
मंत्री ने बताया कि गोहाना-महम रोड पर रेल ओवरब्रिज और गोहाना-बरोदा रोड पर रेलवे अंडरपास को मंजूरी मिल गई है। इन दोनों कामों से रोजाना आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि गोहाना में साइबर थाना खुलने से ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों पर लगाम लगेगी। लोगों को शिकायत के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और त्वरित कार्रवाई होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि उपमंडल नागरिक अस्पताल में डायलिसिस केंद्र और कैथ लैब की स्थापना से मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर होने की जरूरत कम पड़ेगी। यह बजट किसान, मजदूर, महिला, युवा और हर वर्ग के लिए फायदेमंद है।