सोनीपत में चार मंजिला फैक्ट्री की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए पूरी व्यवस्था न होने के कारण दिल्ली से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की मदद ली गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लेसरो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री पानी की बोतलें बनाने का काम करती है। आग लगने की सूचना मिलते ही, आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, पानीपत और दिल्ली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। लगभग 12 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार मंजिला फैक्ट्री की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए पूरी व्यवस्था न होने के कारण दिल्ली से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। सौभाग्यवश, आज छुट्टी का दिन होने के कारण फैक्ट्री में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का अंदेशा शॉर्ट सर्किट के कारण जताया जा रहा है। फिलहाल, आसपास की फैक्ट्रियों को सुरक्षित बताया जा रहा है।