फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सोनीपत में गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की झुलसने से मौत; अंदर फंसे थे छह कामगार

Thu, 15 Oct 2026 11:51 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के परिजन अमन और राजकुमारी ने आशंका जताई कि आग लगने के समय अंदर अन्य मजदूर भी मौजूद हो सकते हैं। इसी आशंका के चलते परिजन अंदर फंसे कामगारों की तलाश करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव बारोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में वीरवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, आग लगने से कन्हैया और उनके भतीजे सुनील की जिंदा जलकर मौत हुई है। दोनों  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव हरदी गुदरिया के रहने वाले है।

विज्ञापन


दमकल अधिकारी विनोद ढुल ने बताया कि अकबरपुर बरोटा के वेयरहाउस में तड़के करीब चार बजे आग लगी थी, जिसमें छह लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने चार लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। आज सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाने के बाद दो मजदूरों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में वीरवार तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। गद्दे बनाने में इस्तेमाल होने वाली फोम और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दो मजदूर, राजेश और पवन, झुलस गए, जिन्हें बहालगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परिजनों की आशंका और बचाव अभियान
फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के परिजन अमन और राजकुमारी ने आशंका जताई कि आग लगने के समय अंदर अन्य मजदूर भी मौजूद हो सकते हैं। इसी आशंका के चलते परिजन अंदर फंसे कामगारों की तलाश करने की मांग कर रहे थे। हालांकि, फायर विभाग के कर्मचारियों ने शुरू में किसी मजदूर के लापता होने की सूचना से इनकार किया था। आग बुझने के बाद, टीन शेड गिरने के कारण अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी, जिससे बचाव अभियान में परेशानी आ रही थी। शेड हटाने के बाद सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें दो शव बरामद हुए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें