फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 23 लाख से संवरा शहीद मुकेश त्यागी स्मारक द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। वार्ड-6 स्थित रेलवे रोड पर शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मुकेश त्यागी की स्मृति में बने शहीद द्वार का 23 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कर नया स्वरूप दिया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने रिबन काटकर इसका लोकार्पण किया और शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक युवाओं को राष्ट्रभक्ति, त्याग और देशसेवा की प्रेरणा देते हैं। विधायक ने बताया कि गढ़ी केसरी निवासी शहीद मुकेश त्यागी वर्ष 1993 में देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। नगरपालिका ने स्मारक का आधुनिक तरीके से पुनर्निर्माण कराया है। इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, पूर्व वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, पार्षद अजय सरोहा और समाजसेवी अमित त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें