फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 03 Aug 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सेहरी गांव में विवाहिता का शव शुक्रवार रात को घर में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव जौली निवासी दलबीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की शादी करीब सात वर्ष पहले गांव सेहरी के पंकज के साथ की थी। करीब दो-तीन साल से उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले कम दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे।
मनीषा ने तीन बेटियों को जन्म दिया तो इस पर भी उसे ताने मारे जाने लगे। मनीषा ने इस बारे में उन्हें कई बार बताया था। इसके बाद से ही मनीषा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी प्रताड़ना के चलते बेटी ने 1 अगस्त को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दलबीर ने मामले की शिकायत थाने में देते हुए मनीष के पति पंकज सहित उसकी सास, ससुर, जेठ व जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को सोनीपत नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। पिता दलबीर बेटी का शव उसके ससुराल नहीं ले गए। उसे अपने साथ जौली ले आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें