फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप

Wed, 22 Mar 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। ईदगाह कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज के लिए उसका गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर उसके पति व सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव सिरतोली निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह निरथान के पास बाग किराये पर लिए हैं और यहीं रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ फिलहाल खरखौदा की ईदगाह कॉलोनी निवासी जीतू के साथ की थी। आरती के पिता का आरोप है कि उन्हें सूचना मिली कि आरती की मौत हो गई है। सूचना पाकर वह खरखौदा पहुंचे तो पाया कि आरती की हत्या की गई थी।
उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 9 जून, 2022 को की थी। शादी के बाद से ही बेटी को उसके ससुराल वाले परेशान करने लगे थे। जिसके चलते वह मायके आ गई थी, लेकिन दामाद ने माफी मांगते हुए बेटी को अपने साथ ले गया था। अब दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था। अब सुसराल पक्ष ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। खरखौदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरती के पिता की शिकायत पर उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें