फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होली पर्व को लेकर बाजार गुलजार

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 मार्केट में पिचकारी की खरीदारी करते बच्चे व युवक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। होली पर्व को लेकर रविवार को बाजार गुलजार रहे। बड़े हों या बच्चे सभी ने रंग, गुलाल, पिचकारी व सामान की खरीदारी की। त्योहार को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। वह सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। लोगों ने रंग-गुलाल ही नहीं मिठाई आदि भी खरीदी।
विज्ञापन

होली उत्सव की सोमवार को होलिका पूजन से शुरुआत होगी। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के चलते बुधवार को फाग उत्सव मनाया जाएगा। रविवार को प्रमुख बाजार कच्चे क्वार्टर, फैज बाजार, रोहतक रोड, बड़ा बाजार, सेक्टर-14 मार्केट, श्रीराम शर्मा चौक, गीता भवन आदि पर रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की दुकानों, स्टाल व रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
होली से जुड़े सामान के साथ मिठाइयों, सूखे मेवों, उपहार वस्तुओं, परिधानों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। विशेष रूप से गुजिया, रंगीन टी-शर्ट और पारंपरिक परिधान की खरीदारी ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

बच्चों में स्प्रे कलर, उड़ने वाले रंग और आकर्षक पिचकारियों को लेकर विशेष उत्साह है। छोटे बच्चे कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां और रंगीन स्प्रे खरीद रहे हैं। इसके अतिरिक्त बाजारों में फिल्मी और कार्टून किरदारों वाले मुखौटों की बिक्री भी खूब हो रही है।
शहर में होली मिलन समारोह चल रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के लिए स्वागत पटके और पगड़ी की भारी मांग देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें